Rajasthan 1st Grade Teacher Vacancy 2025: राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकाल कर सामने आ रही है जल्द ही Rajasthan 1st Grade Teacher Vacancy 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी है और अभी इसकी तैयारी अंतिम चरण में है खबरों के अनुसार अगस्त 2025 के अंत तक इस भारती का नोटिफिकेशन है ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे इस वैकेंसी के लिए आवश्यक क्षेत्र की योग्यता चयन प्रक्रिया सिलेबस और अन्य जरूरी जानकारी के बारे में तो आइए शुरू करते हैं।
Rajasthan 1st Grade Teacher Vacancy 2025 – संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम: राजस्थान प्रथम श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025
विभाग: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद का नाम: स्कूल व्याख्याता (1st Grade Teacher)
कुल पद: लगभग 6000+ (अपेक्षित)
नोटिफिकेशन की तिथि: अगस्त 2025 (संभावित)
आवेदन का तरीका: ऑनलाइन
स्थान: राजस्थान
वेतनमान: पे लेवल 12 (Grade Pay 4800) – ₹56,100 से ₹1,77,500 तक
आधिकारिक वेबसाइट: rpsc.rajasthan.gov.in
Rajasthan 1st Grade Teacher Bharti 2025 Education Qualification
राजस्थान फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भारती 2025 के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक के पास पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री यानी मास्टर डिग्री होनी चाहिए और साथ ही आवेदक द्वारा B.ED या इसके समकक्ष पाठ्यक्रम पूरा किया हुआ होना आवश्यक है।
Rajasthan 1st Grade Teacher Recruitment 2025 Age Limit
राजस्थान फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पूरी होने के साथ-साथ आपकी आयु भी कम से कम 21 वर्ष होना जरूरी है इसके अलावा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है विभिन्न आरक्षित वर्गों को सरकार द्वारा अधिकतम आयु में नियमों अनुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।
Rajasthan 1st Grade Teacher Bharti 2025 Documents
जब भी आप राजस्थान फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए जाएं तो आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने जरूरी है:
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- स्नातकोत्तर (Post Graduation) की डिग्री/मार्कशीट (जिस विषय के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसमें मास्टर डिग्री अनिवार्य है)
- B.Ed. या समकक्ष शिक्षा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
- राजस्थान राज्य का निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवश्यक)
- आय प्रमाण पत्र
- EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए।
- पीएच/दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- अभ्यर्थी के हस्ताक्षर
- आधार कार्ड / अन्य फोटो पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
How To Apply For Rajasthan 1st Grade Teacher Vacancy 2025
- राजस्थान फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के लिए जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी होगा इस नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने के बाद ही आपको ऑनलाइन आवेदन करना है।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना है।
- यहां पर आपको Rajasthan 1st Grade Teacher Recruitment 2025 का ऑप्शन दिखाई देगा।
- आपको इस पर क्लिक करना है और अपना पंजीकरण कर लेना है।
- यहां पर आपसे कुछ जानकारी जैसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी, और शैक्षणिक जानकारी मांगी जाएगी उसको ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं और आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट कर देना है।
- अंत में भरे गए आवेदन फार्म का एक प्रिंट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
Rajasthan 1st Grade Teacher Vacancy 2025 Selection Process
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसे तीन चरणों में विभाजित किया गया है जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा उसके बाद दस्तावेज सत्यापन और अंत में फाइनल में लिस्ट निकाल कर आवेदको को चयनित कर लिया जाएगा।
- लिखित परीक्षा (Written Exam)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- फाइनल मेरिट लिस्ट (Merit List)
Rajasthan 1st Grade Teacher Recruitment 2025 Salary
राजस्थान फर्स्ट ग्रेड भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 12 (ग्रेड पे 4800) के तहत सैलरी दी जाएगी जिसमें शुरू में सैलरी 56,100 प्रति महीने दिए जाएंगे इसके अलावा अन्य भत्ते जैसे DA, HRA, मेडिकल आदि भी सम्मिलित है।
Rajasthan 1st Grade Teacher Bharti 2025 – FAQ
राजस्थान फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?
Rajasthan 1st Grade Teacher Bharti 2025 का नोटिफिकेशन अगस्त 2025 के अंत तक जारी होने की संभावना है।
राजस्थान फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती में कुल कितने पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाना है?
Rajasthan 1st Grade Teacher Vacancy 2025 के अंतर्गत लगभग 6000 से भी अधिक पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा।
क्या राजस्थान फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती में b.Ed के साथ-साथ पोस्ट ग्रेजुएट भी जरूरी है?
हां, Rajasthan 1st Grade Teacher Recruitment 2025 में b.Ed के साथ पोस्टग्रेजुएट भी अनिवार्य है।
राजस्थान फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या रहेगी?
राजस्थान 1st Grade शिक्षक भर्ती के लिए RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन भरे जाएंगे।
Leave a Comment