Rajasthan Librarian 3rd Grade Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उनके एग्जाम सेंटर की लोकेशन आज (22 जुलाई) जारी कर दी गई है, और एडमिट कार्ड 24 जुलाई 2025 को जारी होंगे।
Librarian 3rd Grade Exam 2025: मुख्य जानकारी
विषय | विवरण |
---|---|
भर्ती संस्था | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) |
पोस्ट का नाम | पुस्तकालयाध्यक्ष (Librarian) थर्ड ग्रेड |
परीक्षा तिथि | 27 जुलाई 2025 (रविवार) |
एग्जाम सिटी सूचना | 22 जुलाई 2025 को जारी |
एडमिट कार्ड जारी | 24 जुलाई 2025 से उपलब्ध |
ऑफिशियल वेबसाइट | rsmssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in |
एग्जाम डेट को लेकर क्या कहा आयोग ने?
कई छात्रों की ओर से मांग की जा रही थी कि परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाया जाए, लेकिन RSMSSB के चेयरमैन श्री शर्मा ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया है कि:
❗ “लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड एग्जाम की तारीख 27 जुलाई 2025 को ही रहेगी, किसी भी हाल में बदली नहीं जाएगी।”
इसलिए उम्मीदवारों को तैयारी अंतिम चरण में ले जानी चाहिए, परीक्षा निर्धारित समय पर ही होगी।

Admit Card 2025: कैसे करें डाउनलोड?
- RSMSSB की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं
- “Admit Card” सेक्शन में जाएं
- “Librarian 3rd Grade Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें
- SSO ID/पंजीकरण नंबर और पासवर्ड डालें
- Captcha भरें और “Submit” करें
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें
बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा
Exam City Location कैसे चेक करें?
- 22 जुलाई 2025 से उम्मीदवार अपनी SSO ID के माध्यम से RSMSSB पोर्टल पर लॉग इन करके देख सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस जिले/केंद्र में आयोजित होगी।
परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज
- प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड
- वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhar, Voter ID, DL आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो (एडमिट कार्ड जैसी)
- एक नीली या काली पेन
FAQs
Q. लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड का एडमिट कार्ड कब आएगा?
24 जुलाई 2025 को।
Q. एग्जाम सिटी कैसे चेक करें?
SSO ID के माध्यम से वेबसाइट पर जाकर।
Q. एग्जाम डेट बदली जाएगी क्या?
नहीं, 27 जुलाई 2025 को ही परीक्षा होगी।
महत्वपूर्ण लिंक
सुझाव: समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र की लोकेशन का एक बार दौरा अवश्य करें।
Leave a Comment